मदनपुर: पुलिस की कार्रवाई: बेलवा मुख्य सड़क से 80 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत देवजरा थाना पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। मुखेता पोखर से पश्चिम बेलवा मुख्य सड़क पर गश्ती के क्रम में पुलिस को एक पैशन प्लस बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक के बीच में दो बोरे में महुआ शराब लादकर ग्राम