परिहार: अदखनी गांव में जीविका दीदियों से मिलीं विधायक गायत्री देवी, महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा
परिहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अदखनी, वार्ड संख्या-04 में क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा विधायक गायत्री देवी ने जीविका संगठन की दीदियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीविका समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों, उनकी उपलब्धियों तथा अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।