भीलवाड़ा: नया लक्ष्मीपुरा स्कूल के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिरी, हादसे में 2 बुजुर्ग महिलाओं की हुई मौत
गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के नया लक्ष्मीपुरा स्कूल के सामने सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिर गई।हादसे में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई,वही कार सवार तीन जने बाल बाल बच गए। कार में एक ही परिवार के 5 जने मौजूद थे।