भीलवाड़ा: पोक्सो कोर्ट 1 ने नाबालिग को अगवा करने के दो आरोपितों को 5-5 साल के कठोर कारावास और 6-6 हजार के जुर्माने से दंडित किया
विशिष्ट न्यायाधीश (पोक्सो 1) बालकृष्ण मिश्र ने दो आरोपितों रामराज मीणा व निलेश मीणा को 5-5 साल के कठोर कारावास और छह-छह हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। इन पर एक नाबालिग लडक़ी को अगवा करने का आरोप है।ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने 18 गवाहों के बयान कलमबद्ध करवाते हुये 31 दस्तावेज पेश कर आरोप सिद्ध किये।