रुद्रप्रयाग: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने छेनागाड आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया
गढ़वाल सांसद और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी बुधवार सुबह 11 बजे रुद्रप्रयाग जिले के छेनागाड आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर आपदा से हुई तबाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद और पुनर्वास का भरोसा दिलाया।