मांझा: मांझा प्रखंड के कोईनी मोड़ पर राजद नेताओं ने किया हाइवे जाम, कई वाहन फंसे
गोपालगंज जिले के माझा प्रखंड के कोइनी मोड पर राजद नेताओं ने बिहार बंद को लेकर हाइवे को बुधवार की सुबह 10:00 बजे जाम कर दिया। वही इस दौरान कोई वाहन जाम में फंसी रही ।जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं जाम लगने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं इस दौरान राजद नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।