गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर हनुमान जन्म उत्सव पर उमरा जन सैलाब श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
गुना में श्री हनुमान जन्मउत्सव पर हनुमान टेकरी धाम पर मेले का आयोजन हुआ। हनुमान जन्म उत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिला प्रशासन ने फायर, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, पुलिस प्रशासन अलग-अलग स्थान पर तैनात किया। शादियां होने से श्रद्धालुओं की संख्या कम दिखी। यूपी राजस्थान छत्तीसगढ़ के दुकानदार मेले में आए।