गुना नगर: हनुमान टेकरी मेले में धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने हलवा, पूडी, छाछ, ठंडाई, पानी पिलाकर श्रद्धालुओं की कि जा रही सेवा
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसिद्ध हनुमान टेकरी धाम पर गुना में लगे मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा की जा रही है। मेला परिसर और मेला जाने वाले रास्ते में स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को हलवा, पूडी, छाछ, ठंडाई, पानी पिलाकर सेवा कर कार्य जा रहे हैं। कई स्थानों पर खाद्य पदार्थ एवं मिष्ठान और प्रसादी वितरण की गई।