जीरापुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर मेलोडी टॉफी बांटकर बढ़ती कीमतों का किया विरोध
माचलपुर में युवा कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अनोखा कार्यक्रम आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया। पेट्रोल पंप पर आम लोगों से सांकेतिक चंदा एकत्रित किया गया एवं मेलोडी टॉफियां वितरित की गईं एकत्रित चंदे से साइकिल खरीदकर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर को दी जाएगी, जिससे सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ से दिल्ली संसद तक साइकिल