चौपारण: चौपारण में ICAR का ‘खेत बचाओ अभियान’, 170 किसानों को मिला प्रशिक्षण
चौपारण (हजारीबाग): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत बच्चाई पंचायत में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 170 किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच, जैविक उर्वरक, प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे