बीकानेर: पेमासर में गाय के साथ क्रूरता, ग्रामीणों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग पर देर रात प्रदर्शन
बीकानेर के पेमासर गांव में गाय के साथ क्रूरता की घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गाय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गाय के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिलने से जीव प्रेमियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि खेत में घुसने की बात को लेकर यह वारद