बिसौली: गहोरा गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल हुए
Bisauli, Budaun | May 15, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गहोरा के पास शुक्रवार को 3 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भिजवाया।