पटना ग्रामीण: माई बहिन योजना: तेजस्वी ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगी 1 साल की ₹30000 की राशि
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने यह ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो माई बहिन योजना के तहत 1 साल की ₹30000 की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की पोस्टिंग भी गृह जिले में 70 किलोमीटर के अंदर की जाएगी।