पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने सभा में की कॉमेडी, कहा- PM मोदी बिहार आते हैं तो 'कट्टा-कट्टा' करते हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार रात 8:30 बजे पुरानी जक्कनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कॉमेडी के अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार को घेरा। मौके पर तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में असली मजा तो चूहे कर रहे हैं।