खंडवा में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अनोखी पहल रंग ला रही है। बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित "बाल चौपाल" में बच्चों और उनके अभिभावकों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की जा रही है, जिससे पढ़ाई से दूर हो चुके बच्चों में नया आत्मविश्वास जाग रहा है।