झालरापाटन: भालता में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी
झालावाड़ के भालता में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार सुबह 11:00 शाम का पोस्टमार्टम करवा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सरडा गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र देवी लाल के रूप में हुई है।