कौंच: जरा गांव में छुट्टा मवेशियों से 30 बीघा का बाग उजड़ रहा, पीड़ित किसान ने एसडीएम से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 7, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम जरा निवासी किसान रामकिशोर पुरोहित ने रविवार सुबह 10:30 बजे SDM को शिकायत देकर छुट्टा मवेशियों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 30 बीघा भूमि में लगाए गए करीब 3500 महोगनी, सागौन एवं फलदार पौधों के बाग को खुले घूम रहे पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई पौधे नष्ट हो चुके हैं। किसान ने बताया कि वह पहले भी तीन बार शिकायत कर चुके हैं।