शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, महिला गंभीर रूप से झुलसी, 27 साल पहले हुई थी शादी
शाहजहांपुर में एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया गया।