बांके बाज़ार: बाँके बाजार के बालासोत गांव में जर्जर बिजली तार से ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग
गया जिले के बाँके बाजार प्रखंड अंतर्गत बालासोत गांव के ग्रामीणों ने गांव में वर्षों से लटके जर्जर बिजली तार को लेकर शेरघाटी लोक शिकायत निवारण में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर तार काफी नीचे झूल रहे हैं,