राठ: दीवानपुरा इलाके में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और ₹1.5 लाख की नगदी की चोरी की
Rath, Hamirpur | May 8, 2026 राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए कमरे के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर घर में रखें लाखों रुपए की कीमत के सोने और चांदी के जेवरातों के अलावा डेढ़ लाख रुपये की नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी लगने पर पीड़ित महिला ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में चोरी की घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।