पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देश पर जिले के सभी थानों में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बैंकों, एटीएम, बाजार क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बलों द्वारा सघन वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।