राठ: औंता गांव में अनाज खरीदने आए ठगों ने तौल में की हेराफेरी, 130 कुंतल गेहूं खरीद कर 80 कुंटल का किया पेमेंट
Rath, Hamirpur | Apr 16, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में किस के साथ अनाज खरीदने के लिए आए ठगों ने तौल में 50 कुंतल गेंहू की हेरा फेरी करते हुए किसान को 50 कुंतल गेहूं का चूना लगा दिया। ठाकुर ने किसान से 130 कुंतल गेहूं खरीद कर उसे तौल में 80 कुंतल दर्शाया। तथा 80 कुंतल गेहूं का ही पेमेंट किया। जब किसान को अपने साथ हुई ठगी की घटना का एहसास हुआ तो उसने आज कोतवाली में तहरीर दी।