हाथरस: गांव दरकई से टहलने निकला युवक 1 महीने से ज्यादा दिनों से लापता, परिजनों ने की काफी खोजबीन, गुमशुदगी दर्ज, पुलिस ढूंढ रही
चंदपा के दरकई में 5 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए युवक घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा परिजनों द्वारा लगातार आसपास के इलाकों रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां भी ढूंढने की कोशिश की एक महीना कुछ दिन बीत जाने के बाद परिजनों ने थाने में बुधवार सुबह 11:30 बजे के लगभग गुमशुदगी दर्ज कराई है और पुलिस युवक को ढूंढने में जुट गई है!