धौरहरा: सिसैया गांव के दबंगों ने पीड़िता के जबरन कांटे पेड़, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले के सिसैया गांव से दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के एक दबंग व्यक्ति ने उनके खेत में लगे सेमल और लिप्टिस के 20 पेड़ जबरन कटवा दिए। पीड़िता के अनुसार, इन पेड़ों को कटवाकर आरोपी ने ठेकेदार से लगभग 90 हजार रुपये भी ले लिये पीड़िता ने पैसे की मांग की तो आरोपी ने उनके साथ किया गाली गलौज कर घर से भगा दिया।