कानपुर: दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में फायर विभाग, कोतवाली स्थित उर्सला अस्पताल में की मॉकड्रिल
दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद शहर में फायर विभाग एक्शन मोड में है। लगातार निरीक्षण किया जा रहा है वही आज फायर विभाग ने कोतवाली स्थित उर्सला अस्पताल में जाकर मॉक ड्रिल की ।इस दौरान एक वार्ड में आग लगाई और आग को महज 15 मिनट के अंदर बुझाकर अस्पताल के स्टाफ को आग बुझाने के टिप्स भी दिए।