कानपुर: बिठूर में वृद्ध महिला का शव मिलने के प्रकरण में एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
बिठूर थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में कमरे में वृद्धि महिला का शव पड़ा मिला। एसीपी कल्याणपुर ने जानकारी दी कि मृत महिला मकान के ऊपरी हिस्से में अकेले रहती थी और टिफिन मंगाकर खाना खाती थी। पिछले तीन दिनों से टिफिन वाले से कोई संपर्क नहीं हुआ था। आज टिफिन वाले को कुछ बदबू लगी,जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मृत महिला बाहर निकाला।