कानपुर: कलेक्टर गंज गल्ला मंडी को नगर निगम द्वारा हटाए जाने की विरोध पर व्यापारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
नगर निगम गल्ला मंडी की जमीन पर कॉमर्शियल कांप्लेक्स बनाने की कर रहा है तैयारी, इसी के चलते आज कलेक्टर गंज गल्ला मंडी को नगर निगम द्वारा हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके विरोध किया। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि, सभी नेताओं के दरवाजे खटखटा चुके है सिर्फ अब भगवान का सहारा है।