कानपुर: सिविल लाइंस स्थित राघवेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया सम्मानित
राघवेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह यूनाइटेड स्पार्क 2024 में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने जीवन में सफल होने के टिप्स भी बताएं और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।