चंदिया: चंदिया में डायरिया का प्रकोप, अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज
Chandia, Umaria | Jul 11, 2026 संजना कोल, पति सुनील कोल को डायरिया की शिकायत के बाद चंदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई महिला और पुरुष मरीज डायरिया के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंचे, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है।बरसात के मौसम में दूषित पानी और अस्वच्छ खानपान के कारण डायरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।