चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में नियमित पद खत्म करने के विरोध में नर्सिंग ऑफिसरों ने किया कार्य बहिष्कार
Churu, Churu | Apr 21, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसरों के नियमित पद खत्म करने के विरोध में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। शाम 4 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार राजमेस के अधीन चूरू मेडिकल कॉलेज के 156 नियमित पदों सहित प्रदेश की सात मेडिकल कॉलेजों में कुल 1267