रामगंजमण्डी: चेचट में ₹15 लाख 40,000 की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, रामगंजमंडी में जानलेवा हमले का 5,000 का इनामी गिरफ्तार
ऑपरेशन रूट क्लियरेंस एवं ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चेचट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर 15 लाख 40 हजार रुपए कीमत की विदेशी अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। वहीं रामगंजमंडी में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी कुणाल को भी गिरफ्तार किया गया है।