आरोन: प्रधानमंत्री आवास योजना: हितग्राहियों के लिए खुशखबरी, 19493 आवास स्वीकृत, पंचायत में संपर्क करें
Aron, Guna | Jan 28, 2026 गुना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2025 26 में 19493 आवास का लक्ष्य मिला है। 28 जनवरी को दी जानकारी में पंचायतो को केटेगिरीवार लक्ष्य दिया है। पंचायत कार्यालय पर सूची में नाम देखकर हितग्राही आवास स्वीकृत कार्यवाही के लिए ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक संपर्क करें। शिकायत पर जनपद और जिला प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकते है।