गुना नगर: जैन समाज ने मुनि श्री सुब्रतनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया, सुभाष कॉलोनी जिनालय से निकली पालकी
गुना में सुभाष कॉलोनी जिनालय में मुनि श्री सुब्रत नाथ जी का जैन समाज द्वारा जन्म कल्याणक महोत्सव 12 अप्रैल को मनाया गया। जैन समाज अध्यक्ष ने बताया, इस अवसर पर शोभा यात्रा में पालकी में सवार होकर निकले मुनि सुब्रत नाथ का श्रद्धालुओं ने आरती कर उत्साह से स्वागत किया। विभिन्न मार्गो से बैंड बाजे ढोल के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।