घाघरा: घोड़ाटांगर सरना टाड़ के समीप आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका
Ghaghra, Gumla | Jun 27, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर सरना टाड़ के समीप एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घोड़ाटांगर निवासी सतेंद्र उरांव के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।