शिवपुरी नगर: गुर्जर समाज ने कलेक्टर को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, टाइगर रिजर्व विस्थापन और वन विभाग के उत्पीड़न पर उठाए सवाल
शिवपुरी जिले के गुर्जर समाज ने एकजुट होकर स्थानीय और सामाजिक समस्याओं को लेकर आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसों से लंबित पड़े उनके हकों और धार्मिक आस्थाओं से जुड़े मामलों पर तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं।