मुरैना नगर: चंबल के राजघाट पर सख्त पहरा, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, रेत माफिया पर कसा शिकंजा, एसएएफ तैनात
मुरैना के राजघाट क्षेत्र में चंबल नदी पर अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए एसएएफ टीम की तैनात कर दी गई है।घाटों पर सीसीटीवी कैमरें और ड्रोन से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने रेत परिवहन में लगे वाहनों पर जीपीएस अनिवार्य कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं पुल का निरीक्षण भी किया गया है।