शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर पुलिस की अनूठी पहल: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा कैशलेस इलाज और न्याय
सड़क हादसों में घायल लोगों को जल्द राहत देने और प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस ने एक बड़ी शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में सभी थानों के टीम प्रभारियों के लिए 'eDAR' और 'iRAD' ऐप से जुड़ा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।