शामली: शामली जिले के गांव खानपुर कलां के ग्रामीण को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि झिंझाना थाने की ऊन चौकी पुलिस ने क्षेत्र के गांव खानपुर कलां निवासी धर्मेंद्र पुत्र चतरपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी में ग्रामीण के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है।