कटनी ग्रामीण: बिलहरी पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 10 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख की खेप जब्त
कटनी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।