किशनगढ़ बास पुलिस ने 12 बोर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kishangarhbas, Alwar | May 12, 2026
किशनगढ़ वास पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12 बोर अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि अभियान के तहत सूचना के आधार पर आरोपी रईस खान को पकड़ा है। उसके पास से एक बंदूक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।