बेगूसराय: कैंटीन चौक पर AAP कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का फूंका पुतला, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोप
कैंटीन चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया. इस दौरान बेगूसराय में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है. इस संबंध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जब भी बेगूसराय आते हैं, सिर्फ हिंदू- मुस्लिम की बात करते हैं. जिले की विकास की बात नहीं करते हैं.