बेगूसराय: व्यवहार न्यायालय में 14 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायाधीश ने सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह अवर न्यायाधीश मंजूश्री कुमारी की अध्यक्षता में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ आगामी 14 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें न्यायाधीश मंजू श्री कुमारी ने सभी थानाध्यक्ष को कई दिशा-निर्देश दिए.