बेगूसराय: ITI कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैम्प आयोजित, 14 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 14 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि आज के जॉब कैम्प में वेल्क्रो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि रितेश रोशन ने पूरी जानकारी दी.