कोटा: कानन पेंडारी के पास 5 क्विंटल लोहे के पाइप चोरी करने वाले 3 आरोपियों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 20, 2025 कानन पेंडारी के पास से लगभग 5 क्विंटल लोहे की पाइप कीमती ₹30000 को चोरी करने वाले आरोपियों के पता तलाश के दौरान संदेही योगेंद्र कुमार तिवारी निवासी सकरी को थाना तलब कर पूछताछ किया।जो अपने साथी विकास बंजारे एवं शेखर यादव के साथ चोरी करना स्वीकार किया। सकरी पुलिस ई-रिक्शा में भरा चोरी का रेलिंग पाइप जप्तकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।