कोटा: रतनपुर बिलासपुर हाईवे पर भरारी के पास ट्रेलर से टकराई कंटेनर ट्रक, चालक की मौत, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी
Kota, Bilaspur | May 19, 2025 रतनपुर - बिलासपुर हाइवे पर भरारी के पास ट्रेलर क्रCG04 JC1221 के चालक लापरवाही पूर्वक बिना ब्रेक लाइट जलाएअचानक वाहन रोक दिया। जिससे पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक क्र UP32 EN 4719 जा टकराया।गंभीर रूप से घायल चालक को सिम्स ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान मौत हो गई,PM के बाद शव को परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी। रतनपुर पुलिस जांच में जुटी