चंदौली: बनौली खुर्द निवासी गंगा प्रसाद बने ऑल इंडिया कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चंदौली जिलाध्यक्ष
बनौली खुर्द निवासी गंगा प्रसाद को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गंगा प्रसाद ने कहा कि वह जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने उनके चयन का स्वागत किया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए कार्य करने की बात कही।