बिंदकी: पारादान मोड़ के समीप और घोरहा गांव के निकट दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल, दो गंभीर रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के पारादान मोड़ के समीप शुक्रवार को दिन में 4 बजे दो बाइक की तेज टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार संजय उम्र 30 वर्ष निवासी रोशनपुर थाना जहानाबाद तथा दूसरी बाइक में सवार हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी फरीदपुर बिंदकी घायल हो गए। घोरहा गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा रोहित उम्र 18 वर्ष घायल हो गया।