बीकानेर जिले के बीछवाल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.790 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी राकेश पुत्र रामदास, जाति जाट, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 24, गजनेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशों पर चलाए जा रहे विश