मोदीनगर: झगड़े के बाद पिता पर तलवार से हमला करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने तिबडा रोड से गिरफ्तार किया, तलवार बरामद
तिबडा रोड निवासी पीड़ित जगपाल सिंह ने कहा कि उसके बेटे विनोद का उसकी पत्नी से पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। पति-पत्नी के झगड़ा को शांत कराने के लिए वह गए तो विनोद ने उनपर तलवार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।