मोदीनगर: मोदीनगर इलाके से पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई
पुलिस ने बताया कि तिबडा मार्ग पर रहने वाले जितेंद्र गोयल ने तहरीर दी थी कि उनके घर के सामने खड़ी बाइक किसी ने चोरी कर ली, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाइक चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, पूछताछ में वाहन चोरों ने अपने नाम लोकेश, अर्जुन, शिवम और शिवम कुमार बताए हैं, इनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है।